Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्रिकेट के मैदान पर गजब बल्लेबाजी करते दिखे सीएम योगी, देखें कैसे लगाया ये शानदार स्ट्रेट ड्राइव

by यूनिक समय • October 31, 2022
Advertisement
Ad

राजनीति की पिच के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब क्रिकेट के मैदान में भी हाथ आजमाते नजर आए. इस दौरान उनका एक शानदार शार्ट काफी चर्चा में रहा.

राजनीति के पिच पर अक्सर विरोधियों को मात देने वाले सीएम अब खेल के मैदान में भी करिशमा दिखाने लेगे हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री क्रिकेट के मैदान पर गजब की बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्हें शानदार स्ट्रेट ड्राइव खेलते हुए देखा गया.

सरदार पटेल की जयंती को राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां कार्यक्रय में सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग-T20 क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. इस टुर्नामेंट का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया. यहां क्रिकेट टुर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान मैदान पर सीएम योगी बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.