Sun, Jul 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आयुक्त और मेयर ने स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया

by यूनिक समय • May 9, 2021

आयुक्त और मेयर ने स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुयय झा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्राम मुकुन्दपुर, वार्ड-37 सलेमपुर एवं वार्ड संख्या 09 मे नौगांव क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान कें दौरान सफाई, एन्टीलार्वा का छिड़काव किया गया।
मेयर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने निरीक्षण के दौरान सलेमपुर क्षेत्र में वाल्मीकि बस्ती की क्षतिग्रस्त सड़क का दो दिन में स्टीमेट प्रस्तुत किये जाने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया । नौगांव एवं सलेमपुर क्षेत्र की पोखर की सफाई के निर्देश दिए ।
नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि नवीन सम्मिलित मुकुन्दपुर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था हेतु रोस्टर तैयार कराया जाये, रोस्टर के अनुसार नाला-नाली की सफाई का कार्य प्रत्येक सप्ताह कराया जाये। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.