Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

संचारी रोग नियंत्रण अभियान: घर-घर टीबी रोगी खोजे जाएंगे, निशुल्क इलाज होगा

by यूनिक समय • March 2, 2021
Advertisement
Ad

विक्रम सैनी
यूनिक समय, मथुरा। साफ सफाई की शपथ लेने के साथ ही प्रारंभ हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दूसरे दिन सीएमओ आफिस से जागरूकता रैली निकाली गयी। मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रचना गुप्ता ने बताया कि एक मार्च से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इस बीच 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा। इसी दस्तक अभियान में घर-घर टीबी मरीज भी खोजे जाएंगे।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जहां वेक्टर जनित रोगों को खत्म करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे, वहीं दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगी और वह घरों में मौजूद बुखार पीड़ितों व क्षय रोगियों की सूची तैयार करेंगी। लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण में भी मदद करेंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए जिला मलेरिया अफसर नोडल विभाग बनाया गया है। अन्य विभाग अभियान में स्वास्थ्य विभाग की मदद करेंगे।

नोडल अधिकारी आर के सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लाक स्तर पर आशा कार्यकर्ताओंं व एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता लक्षणों के आधार पर संभावित क्षय रोगियों का पता लगाएंगी। घर में किसी व्यक्ति में रोग के लक्षण मिलने पर उस घर पर निशान लगा कर उसके बारे में एएनएम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय को जानकारी देंगी। जानकारी के आधार पर जांच कराकर क्षय रोगी का नि:शुल्क उपचार कराया जाएगा।

रैली में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आगनवाडी कार्यकर्ता, मलेरिया विभाग के कर्मियों आदि ने भाग लिया। फॉगिंग कर्मियों ने फॉगिंग मशीन व छिड़काव पंप के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.