Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस ने मनाया दलित सम्मान दिवस

by Raju Chaurasia • August 3, 2021

कांग्रेस ने मनाया दलित सम्मान दिवस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के आह्वान पर होली गेट क्षेत्र स्थित महानगर कार्यालय में  दलित सम्मान दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार दलित विरोधी हैं। भाजपा सरकार में आये दिन दलित माताओं, बहनों एवं भाइयों पर हमले होते रहते हैं। कही बलात्कार की घटनाऐं हो रही हैं तो कही उनकी हत्या की जा रही हैं। दलितों के मकान गिराए  जा रहे हैं। उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। कानून व्यवस्था                       पूरी तरह से फेल नजर आ रही है।
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष ललित चौहान ने प्रदेश में दलितों पर किए गए अत्याचारों के मामलों पर प्रकाश डाला। संचालन करते हुए  कांग्रेस के प्रदेश सदस्य विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि आज ही के दिन प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर नेहरू ने डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को  कैबिनेट में नाम प्रस्तावित किया था। 15 अगस्त 1947 को बाबा साहब ने कानून मंत्री का कार्यभार सम्भाला था। दलित सम्मान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में भरत लाल,विनोद आर्य, दिनेश मौर्य, शहजाद फारुकी अनूप गौतम, अनवार फारुकी, अजय मेहरा बाल्मीकि, रवि कुमार, बाल्मीकि, अजय कुमार, आकाश यादव तथा दिनेश निमेष आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.