Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर की विवादित टिप्पणी

by Arpita Singh • July 16, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। सावन महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कांवड़ यात्रा का आयोजन हो रहा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “एक देश, दो कानून।” इनमें से एक तस्वीर में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर रखे कांवड़ों से यातायात बाधित होता दिख रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में एक व्यक्ति को नमाज पढ़ते हुए पुलिस द्वारा अपमानित किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला। उन्होंने दिग्विजय सिंह को “मौलाना दिग्विजय सिंह” बताते हुए कहा कि वह हमेशा से ही सनातन धर्म और उससे जुड़ी परंपराओं का अपमान करते आए हैं।

विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि वे ऐसे अवसरों पर केवल हिंदू धर्म और त्योहारों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, “भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास किया। कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र आयोजन को विवाद में घसीटना शर्मनाक है।”

उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह को इस बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि यह न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि समाज में अनावश्यक विवाद भी खड़ा करता है।

उल्लेखनीय है कि सावन महीने में कांवड़िए गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मंदिरों में जाते हैं। यात्रा के दौरान राज्य सरकारें सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम करती हैं।

ये भी पढ़ें:- चलती बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, फिर खिड़की से फेंक दिया बाहर 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.