Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने यूपी में सीट बंटवारे को लेकर दिया अहम बयान

by Arpita Singh • May 27, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता और सांसद इमरान मसूद ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी से सीटों की ‘भीख’ नहीं मांगेगी और राज्य की सभी 403 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस अब किसी के दबाव में आकर चुनावी समझौते नहीं करेगी और पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, “हम क्या भिखारी हैं जो समाजवादी पार्टी से भीख मांगें? हम अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेंगे।”

मसूद ने यह भी साफ किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जो 17 सीटें दी गई थीं, वैसा फॉर्मूला अब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गठबंधन तभी संभव होगा जब वह बराबरी और सम्मान के आधार पर हो। उनका यह भी कहना था कि कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगा कि सपा के साथ समझौता होगा या नहीं।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा के साथ हुए गठबंधन से कांग्रेस को अपेक्षित लाभ नहीं हुआ और यह समझौता पार्टी के हित में नहीं रहा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है और राज्य की जनता खासतौर पर राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा करती है।

मसूद ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही कांग्रेस और सपा अलग-अलग चुनाव लड़ें, लेकिन इससे मुस्लिम वोटों का बंटवारा नहीं होगा और न ही इसका कोई विशेष लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस 403 सीटों पर लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी समझौते में सपा का एकतरफा रवैया अब नहीं चलेगा।

इस बयान से साफ है कि यूपी की सियासत में 2027 के चुनाव से पहले बड़े फेरबदल और नए समीकरण बनते नजर आ सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.