Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया का रणथंबौर के शाही होटल में सेलिब्रेट होगा 76वां जन्मदिन

by Raju Chaurasia • December 9, 2022

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया का रणथंबौर के शाही होटल में सेलिब्रेट होगा 76वां जन्मदिन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सवाई माधोपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पूरे दिन विराम पर है। क्योंकि पार्टी के नेता और सांसद राहुल गांधी आज अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ सवाई माधोपुर के रणथंबोर में है। तीनों यहां एक शाही होटल में रुके हैं। जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76 वा जन्मदिन मनाया जाएगा।

यह पहला मौका नहीं है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राजस्थान के सवाई माधोपुर में आ रहा हो। इसके पहले साल 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी बच्चन परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। ऐसे में उनके साथ अमिताभ बच्चन,जया बच्चन, अभिषेक बच्चन ,श्वेता बच्चन भी मौजूद थे। अब वापस तीन दशक बाद गांधी परिवार के बचे हुए 3 सदस्य आए हैं। सोनिया गांधी का जन्मदिन सवाई माधोपुर के ही होटल शेर बाग में मनाया जाएगा। हालांकि इसके लिए कोई भी विशेष आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह बर्थडे पार्टी बेहद खास होगी।

इस शाही बर्थडे पार्टी में करोड़ों का खर्च होने वाला है। पार्टी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी रंधावा का भी शामिल होना बताया जा रहा है। पार्टी में राहुल गांधी और सोनिया गांधी सेलिब्रेशन के अलावा राजस्थान के नेताओं से गुजरात चुनाव परिणामों पर चर्चा भी कर सकते हैं।

वहीं इस कार्यक्रम के बाद 10 दिसंबर को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना बताया जा रहा है। वह सुबह कुछ किलोमीटर तक के राहुल गांधी के साथ चलते हुए देखे जा सकती है। वही कल पूरे दिन भारत जोड़ो यात्रा में केवल महिलाएं ही नजर आएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.