Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस की मेगा रैली, महंगाई पर हल्ला बोलेंगे राहुल गांधी

by Raju Chaurasia • September 4, 2022

कांग्रेस की मेगा रैली, महंगाई पर हल्ला बोलेंगे राहुल गांधी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोलेगी। पार्टी की मेगा रैली के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। दोपहर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस की इस रैली को अहम माना जा रहा है। मार्च निकालकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी रामलीला मैदान जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बसों में सवार कर उन्हें रामलीला मैदान पहुंचा दिया। वहीं, अधीर रंजन चौधरी की कार को रामलीला मैदान जाने दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के विरोध के मद्देनजर मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें रविवार को सड़क बंद होने के बारे में यात्रियों को सतर्क किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को रामलीला मैदान में तैनात किया गया है। मैदान के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महंगाई के खिलाफ पार्टी आंदोलन कर रही है। कांग्रेस 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरू करेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक होने वाली यात्रा में पार्टी के सांसदों समेत कई सीनियर नेता हिस्सा लेंगे। नरेंद्र मोदी की सरकार को महंगाई से परेशान लोगों की चिंता नहीं है। केंद्र में सरकार का एकमात्र एजेंडा विधायकों को खरीदना है।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने 5 अगस्त को मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी की दर में वृद्धि के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.