Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत में कोरोना के मामलों में फिर आई तेजी, एक्टिव केस पहुँचे 5,000 के पार

by Arpita Singh • June 7, 2025
कोरोना के एक्टिव केस 5,000 के पार

भारत में कोरोना के मामलों में फिर आई तेजी, एक्टिव केस पहुँचे 5,000 के पार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को देशभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5,364 हो गई है। बीते 24 घंटों में 498 नए केस सामने आए हैं और 4 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में संक्रमण के मामले अधिक दर्ज किए जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में स्थिति

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 30 नए कोविड केस मिले हैं, जिससे एक्टिव केस की कुल संख्या 592 हो गई है। इस साल 1 जनवरी से अब तक दिल्ली में कोरोना से सात मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। हालांकि, गुरुवार को किसी नई मौत की सूचना नहीं मिली। सरकार ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को ऑक्सीजन, दवाएं, वेंटिलेटर और आइसोलेशन बेड की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र का हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 114 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में जनवरी से अब तक कुल 1,276 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत हुई है, जिससे राज्य में कुल मृतकों की संख्या 18 हो गई है।

केरल में सबसे ज्यादा मामले

केरल में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति सबसे चिंताजनक बनी हुई है। यहां पिछले 24 घंटों में 192 नए मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 और दिल्ली में 30 नए केस मिले हैं।

केंद्र सरकार की तैयारियां

कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों का आकलन किया है। साथ ही राज्यों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.