Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना, अब तक कुल 1047 सक्रिय केस आए सामने

by Arpita Singh • May 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में कोविड-19 के नए केस सामने आए हैं। बुधवार सुबह तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1047 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

महाराष्ट्र में 66 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 31 केस मुंबई से हैं। राज्य में अब कुल सक्रिय केस 325 हो गए हैं। मुंबई में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जे.जे. हॉस्पिटल में 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़त जारी

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। 26 मई तक राज्य में 15 सक्रिय मामले थे, जो अब बढ़कर 25 हो गए हैं। गाजियाबाद में 14 एक्टिव केस मिले हैं, जिनमें एक 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। यहां 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान में भी दस्तक

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में 7 नए कोविड केस सामने आए हैं। जोधपुर में एक नवजात समेत कई मरीज संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार ने भी जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

देशभर में सतर्कता बढ़ी

केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना संक्रमण को देखते हुए अलर्ट मोड पर आ गई हैं। अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड से 11 लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.