Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

by Arpita Singh • June 12, 2025
दिल्ली में पारा 45 डिग्री पार

दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विशेष रूप से आयानगर में तापमान 45 डिग्री, पालम में 44.5, रिज क्षेत्र में 43.6, पीतमपुरा में 43.5, लोदी रोड पर 43.4 और सफदरजंग में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही, हीट इंडेक्स यानी उष्मा सूचकांक 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो कि बेहद खतरनाक स्थिति मानी जाती है। यह सूचकांक तापमान और आर्द्रता के संयुक्त प्रभाव से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक बना हुआ है और अगले कुछ दिन लू जारी रह सकती है। नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, दोपहर में बाहर निकलने से बचने और सूर्य की सीधी किरणों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इस दौरान दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 31% से 73% के बीच बना रहा और उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मौसम को और भी शुष्क बना दिया।

IMD का अनुमान है कि 14 से 17 जून के बीच तापमान में गिरावट आ सकती है, जो 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 245 दर्ज किया गया है, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों ने गर्मी और वायु प्रदूषण के मिलेजुले असर को देखते हुए नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.