Thu, Aug 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Cricket: कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव संभव; कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन प्लेइंग इलेवन में हो सकते है शामिल

by Tarun Bhardwaj • August 20, 2026
Saransh Jain could be included in Team India's playing XI

Cricket: कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव संभव; कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन प्लेइंग इलेवन में हो सकते है शामिल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बना ली है। 372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम महज 206 रनों पर सिमट गई थी। अब दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव करने की योजना बना रहा है, जहाँ 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

कुलदीप यादव का फीका प्रदर्शन पड़ा भारी

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम तीन स्पिनरों—कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुतार के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरी थी। युवा स्पिनर मानव सुतार ने अकेले ही मैच में 10 विकेट झटककर जीत में मुख्य भूमिका निभाई, जबकि रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों में अपनी फिरकी से 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दूसरी ओर, गॉल की मददगार टर्निंग पिच पर भी कुलदीप यादव बेअसर साबित हुए और उन्होंने दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी करके 103 रन दिए व केवल 1 विकेट चटका सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी वजह से कोलंबो टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

कौन हैं सारांश जैन?

31 मार्च 1993 को इंदौर में जन्मे सारांश जैन बाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं। उनके पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं, जिन्होंने अपने बड़े बेटे का क्रिकेटर बनने का सपना पूरा न होने पर सारांश पर भरोसा जताया और अब सारांश देश का प्रतिनिधित्व कर अपने पिता का नाम रोशन करने की दहलीज पर खड़े हैं। मध्य प्रदेश की 2021-22 सीजन की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में सारांश ने 13 विकेट लेने के साथ फाइनल में 57 रनों की बेहद अहम पारी खेली थी, जिसके अगले ही सीजन उन्होंने 360 रन बनाए और 35 विकेट अपने नाम किए।

शानदार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड और उपलब्धियां

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले सारांश जैन एक परिपक्व और अनुभवी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 188 विकेट चटकाए हैं और बल्ले से योगदान देते हुए 2 शतक व 14 अर्धशतकों की बदौलत 2223 रन बनाए हैं। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बीसीसीआई द्वारा बेस्ट ऑलराउंडर के ‘लाला अमरनाथ अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। कोलंबो की परिस्थितियों को देखते हुए उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी भारतीय टीम को एक बेहतरीन संतुलन प्रदान कर सकती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Sugar Price Hike: चीनी के दामों में रिकॉर्ड उछाल; पहली बार ₹65 किलो तक पहुंची चीनी, जमाखोरी रोकने को लेकर सरकार सख्त

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस और ATS की बड़ी करवाई कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में सारांश जैन हो सकते है शामिल चीनी के दामों में रिकॉर्ड उछाल; पहली बार ₹65 किलो तक पहुंची चीनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगी भीषण आग सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर कार और डीसीएम में भीषण भिड़ंत गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट से गणित पढ़ाने वाला यूपी का पहला जनपद बना मथुरा