Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्रिकेटर नितीश राणा बने जुड़वा बेटों के पिता, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

by Arpita Singh • June 16, 2025
क्रिकेटर नितीश राणा

क्रिकेटर नितीश राणा बने जुड़वा बेटों के पिता, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी साची मारवाह ने आज, 16 जून को जुड़वा बेटों को जन्म दिया। इस खास मौके की जानकारी नितीश और साची ने एक संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी, जिसमें नवजात बच्चों के हाथों की एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की गई।

क्रिकेटर नितीश राणा और साची मारवाह ने फरवरी 2019 में शादी की थी। साची एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और मशहूर कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की कज़िन बहन हैं।

नितीश ने साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले, जिनमें कुल मिलाकर उन्होंने 22 रन बनाए। इसके बाद से वे भारत के लिए कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए हैं।

घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 2954 रन और 78 लिस्ट ए मैचों में 2281 रन बनाए हैं। आईपीएल में नितीश ने अब तक तीन अलग-अलग टीमों की ओर से 118 मुकाबले खेले हैं।

आईपीएल करियर की शुरुआत उन्होंने 2016 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इसके बाद वे कोलकाता नाइट राइडर्स से सात सीज़न तक जुड़े रहे। 2025 की नीलामी से पहले केकेआर ने उन्हें रिलीज़ कर दिया, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें टीम में शामिल किया। राजस्थान के लिए उन्होंने 11 मैचों में 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।

नितीश राणा के लिए यह साल निजी और पेशेवर दोनों ही स्तरों पर बेहद खास बन गया है। उनके परिवार में जुड़वा बच्चों के आने पर फैंस और शुभचिंतक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.