Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पटना- कंकड़बाग में अपराधियों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, घर में छुपे थे अपराधी

by Arpita Singh • February 18, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। कंकड़बाग के राम लखन पथ पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया। अपराधी फायरिंग करने के बाद एक घर में घुस गए, जहां पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का संदेश दिया।

सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की संख्या तीन से चार के बीच थी और वे एक व्यावसायिक इलाके राम लखन मार्केट में फायरिंग कर रहे थे। घटना के बाद चार थानों की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की संख्या अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कार्यवाही जारी है।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी अपराधियों के आत्मसमर्पण के बाद ही साझा की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी फायरिंग करने के बाद एक बिल्डिंग में छुप गए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ढूंढने के लिए बिल्डिंग को घेर लिया है। घटना के समय पुलिस मौके पर नहीं थी, लेकिन बाद में भारी पुलिस बल को भेजा गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है, और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.