Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुख्तार के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, बेटे ने अलविदा कहने से पहले पिता की मूछों पर आखिरी बार ताव दिया

by vaishali • March 30, 2024
Mukhtar Ansari

मुख्तार के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, बेटे ने अलविदा कहने से पहले पिता की मूछों पर आखिरी बार ताव दिया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

Mukhtar Ansari Funeral in Ghazipur : शुक्रवार आधी रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर माफिया मुख्तार अंसारी ताबूत में अपने घर मुहम्मदाबाद पहुंचा। लोग घर के बाहर कई घंटे से खड़े होकर शव का इंतजार कर रहे थे। आज मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। शनिवार की सुबह से लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई। उधर, मूछों से पहचाने जाने वाले माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे ने अंतिम विदाई से पहले पिता की मूछों पर ताव दिया।

बांदा मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से उसके शव को शुक्रवार को दाेपहर बाद करीब 4:43 बजे गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एंबुलेंस सहित 21 गाड़ियों के साथ बांदा से गाजीपुर की दूरी करीब 8.32 घंटे में तय हुई। मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार की रात बांदा मेडिकल कॉलेज में हार्टअटैक से हुई थी।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ, फिर शव परिजनों के सुपुर्द करके करीब 4.43 बजे एंबुलेंस से गाजीपुर के लिए भेजा गया था। शव वाहन बांदा से फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और भदोही होते हुए रात करीब 10.32 बजे वाराणसी पहुंचा, फिर गाजीपुर रवाना हो गया। मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी और बड़ी बहू निकहत अंसारी बांदा से शव वाहन के साथ आए।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.