Thu, Jul 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीआरपीएफ 16वीं बटालियन ने मनाया 87वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

by Raju Chaurasia • July 27, 2025

सीआरपीएफ 16वीं बटालियन ने मनाया 87वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 16वीं बटालियन ने 27 जुलाई 2025 को अपना 87वां स्थापना दिवस रांचीबांगर स्थित बटालियन मुख्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर बल के कमांडेंट नितिन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत शहीद जवानों को साइलेंट परेड और सलामी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

कमांडेंट नितिन कुमार ने अपने संबोधन में सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास और बलिदानों को याद करते हुए कहा कि बल ने देश की आंतरिक सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया। समारोह में बल के सभी अधिकारी, अधीनस्थ कार्मिक और उनके परिजन उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बल परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम और परिजनों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही क्वार्टर गार्ड की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का विशेष अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक भोज की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी जय प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी राजवीर सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती विजया लक्ष्मी चौहान, उप-कमांडेंट रजोज कुमार राय सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल बल के शौर्य और अनुशासन की पहचान बना, बल्कि जवानों व उनके परिजनों के मनोबल को भी सशक्त किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.