Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवानों की मौत और 12 घायल

by Tarun Bhardwaj • August 7, 2025
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवानों की मौत और 12 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। उधमपुर के कंडवा-बसंतगढ़ इलाके में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और बताया है कि वह अधिकारियों के संपर्क में हैं। इस हादसे में अब तक 2 जवानों की मौत हो गई है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हैं। उन्होंने बताया कि वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। उन्होंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और स्थानीय लोग भी स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने जानकारी दी कि बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास एक सीआरपीएफ वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

सीआरपीएफ ने बताया कि 187वीं बटालियन का एक वाहन, जिसमें 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय एक खाई में गिर गया। इस हादसे में सभी जवान घायल हो गए और दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी टैरिफ पर पीएम मोदी का कड़ा जवाब: “किसानों के हितों से समझौता नहीं”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.