Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CSK vs GT: गुजरात के कप्तान शुभमन पर लाखों रुपये का जुर्माना लगा, चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में की थी यह गलती

by vaishali • March 27, 2024
CSK vs GT

CSK vs GT: गुजरात के कप्तान शुभमन पर लाखों रुपये का जुर्माना लगा, चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में की थी यह गलती

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

CSK vs GT : गिल की अगुवाई वाली टीम को आईपीएल 2024 में मंगलवार को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने जीटी को 63 रन से हराया।

CSK vs GT : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल के एक बयान में कहा गया- आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था। इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

चेन्नई ने जीटी को 63 रन से हराया
गिल की अगुवाई वाली टीम को आईपीएल 2024 में मंगलवार को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने जीटी को 63 रन से हराया। पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह रन से जीत दर्ज की थी।

अपनी कप्तानी को लेकर शुभमन ने कहा- बहुत सारी नई सीख मिल रही है। मैं नए अनुभव और अलग-अलग चीजों पर नजरें बनाए रखा हूं। गुजरात टाइटंस जैसी टीम की कप्तानी करना रोमांचक है। हमने पिछले कुछ वर्षों में फाइनल में जगह बनाई है, इसलिए यह बहुत रोमांचक है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.