Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल ने किये ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन

by Arpita Singh • February 6, 2025
सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल

सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल ने किये ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गुरुवार को ब्रज भ्रमण के अंतर्गत सरकारी अधिकारियों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल ने ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर राष्ट्रोन्नति की प्रार्थना की। सेवायत आचार्य विप्रांश बल्लभ गोस्वामी ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराई।

इस अवसर पर सम्पूर्ण दल ने श्रीहरिदास पीठाधीश्वर इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं ब्रज संस्कृति के विषय में व्यापक जानकारी जुटाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीहरिदास पीठ मंदिर एवं प्रेम मंदिर के दर्शन भी किये।

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में ब्रज भ्रमण पर पहुँचे इस सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल में अनिल सूद, प्रबोधकुमार, डॉ. पी. के. शर्मा, डॉ. आर. के. वत्स, सुशील शर्मा, वी. के. अग्रवाल, जे. पी. मिश्रा, बी. के. चोपड़ा, दिनेश गुप्ता, पारितोष शर्मा, श्रीमती सूद, श्रीमती अंजू ठकुराल आदि अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। उनकी यात्रा का संयोजन कर रहे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश शर्मा एवं गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार उनके साथ मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.