Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Cyclone Ditwa: श्रीलंका में तबाही के बाद अब भारत के इन राज्यों की ओर बढ़ा दित्वा तूफान, चेन्नई एयरपोर्ट से 54 उड़ानें रद्द

by Tarun Bhardwaj • November 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दक्षिण भारत में एक और भीषण चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ दस्तक देने को तैयार है, जिसने पहले ही श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया समेत दक्षिण पूर्व एशिया के तीन देशों में भारी तबाही मचाई है। श्रीलंका में कम से कम 123 लोगों की जान लेने के बाद यह चक्रवात अब भारतीय तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात ‘दित्वा’ की भारत में दस्तक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दित्वा तूफान के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। यह तूफान 30 नवंबर तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में चक्रवात के कारण इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। यह तूफान तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

हवाई यात्रा पर बड़ा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर, नागरिक उड्डयन और यात्री सेवाओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 54 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें शनिवार सुबह से रात तक चलने वाली एटीआर-प्रकार की क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप उड़ानें शामिल हैं। मदुरै, तिरुचिरापल्ली, थूथुकुडी, सलेम, बेंगलुरु, हैदराबाद और जाफना जैसे गंतव्यों के लिए उड़ानें प्रभावित हुई हैं। प्रस्थान और आगमन दोनों रद्द होने के कारण एयरलाइनों ने यात्रियों को अंतिम समय में हवाई अड्डे की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी के कारण कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

श्रीलंका में तबाही और भारत की मदद

इस तूफान ने दक्षिण पूर्व एशिया में भारी तबाही मचाई है, जहाँ 500 से अधिक मौतों की रिपोर्ट है और 50 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। चक्रवाती तूफान दित्वा द्वारा श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद, भारतीय नौसेना युद्ध स्तर पर श्रीलंका वायुसेना को खोज एवं बचाव अभियान में मदद कर रही है। थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका इस सैलाबी अटैक से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Tech News: इंस्टाग्राम ने भारतीय यूज़र्स के लिए दो बड़े अपडेट किए जारी, मिलेंगे नए भारतीय फॉन्ट्स

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.