Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Cyclone Montha: भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ आज आंध्र तट से टकराएगा, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट; 54 ट्रेनें रद्द

by Tarun Bhardwaj • October 28, 2025
भीषण चक्रवात 'मोंथा' आज आंध्र तट से टकराएगा

Cyclone Montha: भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ आज आंध्र तट से टकराएगा, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट; 54 ट्रेनें रद्द

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि चक्रवात ‘मोंथा’ आज, यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। IMD के अनुसार, इस भीषण चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा।

चक्रवात का प्रभाव और तैयारियां:

चक्रवात ‘मोंथा’ लगभग 100 किमी प्रति घंटा की गति से तट से टकराने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में समुद्री किनारों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है और स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

साउथ सेंट्रल रेलवे की विजयवाड़ा डिवीजन के अंतर्गत आने वाली 54 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी उत्तर-पूर्वी जिलों में यलो अलर्ट है। ओडिशा में भी अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर भारत पर असर:

दिल्ली-NCR:

मौसम विभाग ने बताया है कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। इस दौरान हल्की गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

यूपी-बिहार:

ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के कारण बिहार में चक्रवात ‘मोंथा’ का असर दिखने की संभावना है।

‘मोंथा’ के टकराने से पहले ही यूपी के 50 से अधिक जिलों में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। बांदा समेत कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लखनऊ में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि रात के तापमान में वृद्धि से उमस बनी हुई है। अधिकतम तापमान में अगले दो-तीन दिन तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: रालोद मुखिया जयंत चौधरी 16 नवंबर को नंदगांव में करेंगे विशाल रैली, तैयारी शुरू

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.