यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक को लेकर पिछले काफी समय से जारी अनिश्चितता और अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 3 नवंबर को सुबह 11 बजे भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय के सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में अवस्थापना निधि (Infrastructure Fund) के तहत प्रस्तावित करीब 50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा होगी और कई विकास प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। महापौर की उपस्थिति को लेकर चर्चाएं तेज बैठक के आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने महापौर विनोद अग्रवाल को औपचारिक पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। हालांकि, महापौर पिछले करीब तीन महीनों से नगर निगम कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे उनके इस बैठक में शामिल होने को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी कारणवश महापौर बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं, तो नियमानुसार एक वरिष्ठ पार्षद की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक की कार्यवाही को संपन्न कराया जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद दूर हुआ गतिरोध गौरतलब है कि महापौर और निगम प्रशासन के बीच बने खिंचाव के कारण लंबे समय से बोर्ड बैठक आयोजित नहीं हो पा रही थी, जिससे शहर के बुनियादी विकास कार्यों और नए प्रस्तावों पर निर्णय अटका पड़ा था। नगर निगम के पार्षद लगातार जनता से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों के लिए बोर्ड बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे। पार्षदों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शासन को पत्राचार कर बैठक आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब 3 नवंबर की तिथि निर्धारित कर दी गई है, जिससे शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: PM-Kisan Nidhi Update: किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी; घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]