Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डॉक्टर के घर में दिन दहाड़े लूटपाट, आगरा में हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाया

by यूनिक समय • May 24, 2021

डॉक्टर के घर में दिन दहाड़े लूटपाट, आगरा में हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुकेश वर्मा
यूनिक समय, आगरा। थाना सिकन्दरा अंतर्गत के के नगर में डॉ. रजनीकांत के घर में घुसे चार बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

लूट की वारदात की खबर बड़ी तेजी के साथ आसपास के इलाकों में फैल गई। पुलिस अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार दोपहर में हथियार लेकर बदमाश डा. रजनीकांत के घर घुस आए। परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। कैश, ज्वैलरी, व अन्य कीमती सामान सहित स्कूटी भी लूट ली। बदमाश अपने साथ सी सी टी वी का डी वी आर भी ले गए। पुलिस अधीक्षक नगर रोहन पी बोत्रे फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर लुटेरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लूटे गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.