Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुण्यतिथि: बाबिल की यादों में जिंदा हैं इरफान खान, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर!

by यूनिक समय • April 29, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान की आज पहली पुण्यतिथि है। 29 अप्रैल 2020 को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर ने इरफान की जान ले ली. इरफान को इस दुनिया से अलविदा कहे भले ही एक बरस बीत गया, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों को लगता है कि इरफान उनके आस-पास ही हैं। इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने पिता को याद कर एक इमोशनल करने वाली तस्वीर शेयर की है।

बाबिल खान ने एक बार फिर अपने पिता इरफान खान के सिंपल व्यक्तित्व को याद किया है। बाबिल की शेयर की हुई तस्वीर में एक्टर

Irrfan Khan, Babil अपने कमरे की टेबल टीक करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट कर बाबिल ने कैप्शन में लिखा, ‘एक विरासत है जो पहले से ही मेरे बाबा में निहित थी। उनकी जगह कोई कभी नहीं ले सकता. उनके जैसा कभी कोई नहीं कर पाएगा। मेरे लिए आप सबसे अच्छे दोस्त, साथी, भाई, पिता थे। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान की बात करें तो वह भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी खूबसूरत यादें आज भी हमारे जेहन में बसी हुई है। इरफान के बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता की खूबसूरत यादें शेयर करते रहते हैं। दिवंगत एक्टर इरफान खान की बीवी सुतापा सिकदर अपने पति को याद करते हुए बताती हैं कि ‘उनकी सबसे बड़ी क्वालिटी थी कि वह कभी झूठ नहीं बोलते थे। इसके अलावा अगर वो आपसे प्यार करते हैं तो नहीं कहेंगे अगर गुस्सा हैं तो भी नहीं कहेंगे। बाबिल ने कहा कि ‘उनके जाने से मेरे जीवन में एक खालीपन आ गया है। वे मेरे पापा के साथ मेरे बेस्ट फ्रेंड भी थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.