Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आगरा में एक परिवार पर मौत का कहर, पति का शव लटका मिला, पत्नी का शव पड़ा मिला

by Raju Chaurasia • December 3, 2021
Advertisement
Ad

दोनों बेटियां अचेतावस्था में मिली,  एक ने दम तोड़ा
मुकेश वर्मा
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित पाश कॉलोनी की एक कोठी में पति-पत्नी की लाश और दूसरे मकान में दो बेटियों के अचेतावस्था में मिलने की खबर से हर कोई हैरान रह गया। उपचार के दौरान छोटी बेटी ने दम तोड़ दिया। बड़ी बेटी का उपचार चल रहा है। सुसाइट नोट भी मिला है।

यह घटना पश्चिमपुरी स्थित गेट बंद बंशी विहार कॉलोनी की है। कालोनी की एक कोठी में योगेश मिश्रा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। पास में ही फर्श पर पत्नी प्रतिक्षी मिश्रा का शव मिला है। दो बेटियां अचेतावस्था में मिली। घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मारुति एस्टेट निवासी योगेश मिश्रा का इर्न्वटर और बैटरी के कारोबारी थे।

वे मूल रूप से एटा के रहने वाले थे। बंशी विहार कॉलोनी में उनका आफिस और घर है। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंशी विहार कालोनी स्थित आवास पर फंदे पर लटके योगेश मिश्रा के शव को उतारा। पास में ही उनकी पत्नी प्रतिक्षी मिश्रा का शव पड़ा था। योगेश मिश्रा की बड़ी बेटी 11 साल की आव्या और पांच साल की काव्या मारुति एस्टेट स्थित  घर पर बेहोश मिली। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटी बेटी  काव्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस को इन मौतों के बारे में कोई वजह हाथ नहीं लगी है। वैसे जांच कर रही है। सुसाइट नोट में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.