Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन के साथ मचाएंगी धमाल

by Arpita Singh • June 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ निर्देशक एटली की अगली बड़ी फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगी। खास बात यह है कि यह फिल्म दीपिका के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी बेटी दुआ सिंह पादुकोण के जन्म के बाद उनकी पहली फिल्म होगी। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स से दूरी बना ली थी, जिनमें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट भी शामिल थी।

अब दीपिका ने इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में शामिल होकर सबको चौंका दिया है। शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दीपिका का फिल्म में स्वागत किया। कैप्शन में लिखा गया, “रानी विजय के लिए तैयार! दीपिका का स्वागत है।”

वीडियो में दिखाया गया है कि निर्देशक एटली दीपिका को फिल्म की स्क्रिप्ट सुना रहे हैं, जिसे वह काफी ध्यान से सुनती हैं और उत्साहित होकर प्रतिक्रिया देती हैं। इसके बाद उनके एक्शन लुक की झलक भी दिखाई जाती है, जिसमें वह ब्लैक बॉडीसूट में दुश्मनों से लड़ती नजर आती हैं। दमदार स्टंट्स और VFX सीन्स के साथ दीपिका का यह नया अवतार फैंस को काफी रोमांचित करने वाला है।

वीडियो के दूसरे हिस्से में दीपिका VFX घोड़े पर बैठकर एटली से बातचीत करती दिखती हैं, जो इस फिल्म की मेकिंग की झलक देता है।

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म वैश्विक स्तर पर रिलीज की जाएगी और इसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। घोषणा के साथ ही फैंस इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.