Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

DeepSeek ने AI की दुनिया में मचाया तहलका, ChatGPT को भी दी चुनौती

by Arpita Singh • January 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। चीन का AI मॉडल DeepSeek ने तकनीकी दुनिया में तहलका मचा दिया है। इसने अपनी शक्तिशाली क्षमताओं से OpenAI के ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है। DeepSeek अब यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और AI के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित कर रहा है।

DeepSeek क्या है?

DeepSeek एक ओपन-सोर्स AI मॉडल है जो MIT द्वारा लाइसेंस प्राप्त है। इसका मतलब है कि कोई भी इसे मुफ्त में इस्तेमाल कर सकता है। इसका इस्तेमाल टेक्स्ट जनरेट करने, भाषा का अनुवाद करने, कोड लिखने और बहुत कुछ करने के लिए किया जा सकता है।

इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आप इसे अपने कंप्यूटर, स्मार्टफोन या वेब ब्राउज़र पर इस्तेमाल कर सकते हैं। DeepSeek को इस्तेमाल करने के लिए आपको बस एक खाता बनाना होगा और फिर आप मॉडल के साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं। इसके कई फायदे है क्योंकि यह पूरी तरह से मुफ्त है। यह बहुत शक्तिशाली है जिसकी वजह से यह कई तरह के काम कर सकता है। यह एक ओपन-सोर्स है, जिसका मतलब है कि कोई भी इसके कोड में बदलाव कर सकता है। यह एक ऐसा AI मॉडल है, जिसने AI की दुनिया में एक नई क्रांति ला दी है। अगर आप AI में रुचि रखते हैं, तो आपको DeepSeek को जरूर आजमाना चाहिए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.