Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली कार ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान; बोले- “जांच के नतीजे जल्द सार्वजनिक होंगे, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”

by Tarun Bhardwaj • November 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को हुए दिल्ली कार ब्लास्ट में 9 लोगों की जान चली गई और 24 लोग घायल हुए। इस दुखद घटना के बाद से ही जम्मू से लेकर उत्तर प्रदेश तक सुरक्षा एजेंसियों का एक्शन जारी है और कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश

इस पूरे दिल्ली कार ब्लास्ट मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा और स्पष्ट बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली में ब्लास्ट को अंजाम देने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा: “मैं कल दिल्ली में हुई दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं… मैं अपने नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की प्रमुख जाँच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जाँच कर रही हैं। जाँच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। मैं देश को दृढ़ता से आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस त्रासदी के लिए ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही जाँच के नतीजे बाद में आएं, लेकिन यह अभी से स्पष्ट है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

जाँच एजेंसियों का त्वरित एक्शन

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। इसके साथ ही, कार से यात्रा कर रहे संदिग्ध डॉ. उमर के परिवार को भी हिरासत में लिया गया है। उमर की भाभी ने यह जानकारी दी कि उमर ने उन्हें कॉल न करने के लिए कहा था, जिसका कारण उन्होंने कोई जरूरी काम बताया था।

पुलिस ने उमर के भाई और मां को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के साथ-साथ डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे, जिससे शव की पहचान की जा सके। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत FIR दर्ज की है और सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एहतियात के तौर पर, दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के सिलसिले में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के पहलू की भी जाँच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले को 13 नवंबर तक लोगों के लिए बंद कर दिया है, और मेट्रो स्टेशन के दो गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Delhi News: लाल किले के पास भीषण कार ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर RAF और सेना तैनात, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.