Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली विधानसभा- CM रेखा गुप्ता के प्रस्ताव पर मोहन सिंह बिष्ट बने डिप्टी स्पीकर

by Arpita Singh • February 27, 2025
मोहन सिंह बिष्ट

दिल्ली विधानसभा- CM रेखा गुप्ता के प्रस्ताव पर मोहन सिंह बिष्ट बने डिप्टी स्पीकर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुना गया। इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनका नाम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रस्तावित किया, जिसे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन दिया।

मोहन सिंह बिष्ट, जो मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं, दिल्ली की सियासत में एक अनुभवी नेता माने जाते हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के आदिल अहमद खान को 17,000 से अधिक वोटों से हराया था। इसके पहले, वह करावल नगर सीट से भी कई बार विधायक रह चुके हैं और 2020 के चुनाव में यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

मोहन सिंह बिष्ट ने 1998 में पहली बार करावल नगर से चुनाव जीतकर राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे। हालांकि, 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा था। बाद में कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए और इस बार बीजेपी ने उन्हें करावल नगर से उम्मीदवार बनाया, जहाँ वह बड़ी जीत के साथ विधायक बने।

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं। इस चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक वापसी हुई है, क्योंकि 27 सालों बाद वह दिल्ली की सत्ता में लौटी है। मोहन सिंह बिष्ट की डिप्टी स्पीकर के रूप में नियुक्ति को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में और अधिक प्रगल्भता और अनुशासन लाने के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.