Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

by Arpita Singh • June 6, 2025
CM रेखा गुप्ता

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने गाजियाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर इस धमकी की जानकारी दी। कॉल रात करीब 11 बजे की गई थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत इस बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित किया।

फिलहाल, आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। कॉल की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली और गाजियाबाद की पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी के नंबर पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग पाई।

पिछले कुछ महीनों में देशभर में धमकी भरे मामलों में तेजी देखी गई है। खासतौर पर फर्जी बम धमकियों में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में नागरिक उड्डयन क्षेत्र को 1,000 से ज्यादा फर्जी बम धमकियां मिलीं, जिनमें से अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए दी गई थीं।

फिलहाल CM रेखा गुप्ता को मिली धमकी की जांच गंभीरता से की जा रही है और पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.