Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली: सिरफिरे आशिक ने सरेआम गर्लफ्रेंड पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

by Arpita Singh • April 7, 2025
आशिक ने गर्लफ्रेंड पर किया हमला

दिल्ली: सिरफिरे आशिक ने सरेआम गर्लफ्रेंड पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली कैंट के किर्बी प्लेस इलाके में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद युवक ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक और युवती पिछले एक साल से दोस्त थे। हाल ही में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। दोनों का बयान दर्ज होने के बाद ही घटना का सही कारण पता चल पाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.