Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली चुनाव आयोग आज करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

by Tarun Bhardwaj • January 7, 2025
दिल्ली चुनाव आयोग

दिल्ली चुनाव आयोग आज करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव आयोग आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग दोपहर दो बजे चुनावी कार्यक्रम साझा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। दिल्ली में 70 विधानसभा हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है।

बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी की थी। इस चुनाव में दो लाख के करीब मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। वह पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस सूची में कुल एक करोड़ 55,24,858 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 85,49,645 हैं, जबकि 71,73,952 महिला मतदाता हैं और थर्ड जेंडर 1,261 हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.