Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi: चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, मदद के लिए चिल्लाती रही पीड़िता, नांगलोई तक घूमती रही बस

by Tarun Bhardwaj • May 14, 2026
Woman gang-raped in a moving sleeper bus in Delhi

Delhi: चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, मदद के लिए चिल्लाती रही पीड़िता, नांगलोई तक घूमती रही बस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की राजधानी के रानी बाग इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। यहाँ एक 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह देर रात फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई।

अपहरण और दो घंटे तक दरिंदगी

महिला के बयान के अनुसार, समय पूछने के दौरान युवक ने उसे जबरदस्ती सड़क किनारे खड़ी एक स्लीपर बस के अंदर खींच लिया। बस में पहले से ही कुछ अन्य लोग मौजूद थे। आरोपियों ने करीब दो घंटे तक चलती बस में महिला के साथ वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। इस दौरान बस अलग-अलग इलाकों से होते हुए नांगलोई तक घूमती रही। पीड़िता लगातार मदद की गुहार लगाती रही और चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ मारपीट भी की।

सड़क पर फेंककर फरार हुए आरोपी

करीब दो घंटे के तांडव के बाद आरोपी महिला को घायल अवस्था में सड़क पर फेंककर मौके से फरार हो गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ मेडिकल जाँच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं।

अस्पताल में भर्ती होने से इनकार

पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। उसके पति बीमार हैं और घर में तीन छोटी बेटियां हैं। शारीरिक और मानसिक दर्द से गुजरने के बावजूद महिला ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि अगर वह काम पर नहीं जाएगी, तो उसके बीमार पति और बच्चों का पेट पालना और घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: यूपी में आंधी-तूफान और आसमानी बिजली ने मचाई तबाही, 96 लोगों की मौत; सीएम योगी ने दिए मुआवजे के निर्देश

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक