Sat, Sep 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi: स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन; गंभीर धाराओं का किया विरोध

by Tarun Bhardwaj • September 5, 2026
Hindu organizations protest at Parliament Street Police Station against the detention of Swatantra Bhardwaj

Delhi: स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन; गंभीर धाराओं का किया विरोध

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट और सिर फोड़ने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की पुलिस हिरासत को लेकर दिल्ली में विवाद बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के बाद शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने संसद मार्ग थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन

शिवम ठाकुर और दक्ष चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग थाने के बाहर जमा होकर स्वतंत्र भारद्वाज की रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर स्वतंत्र के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, बीएनएस की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले दक्ष चौधरी ने दावा किया कि मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार पीड़ित को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, फिर भी राजनीतिक दबाव में फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

बुलंदशहर से गिरफ्तारी

पूरा मामला जुलाई महीने में जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है। आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला किया था। हाल ही में एक पॉडकास्ट में आरोपी द्वारा घटना को स्वीकार करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को स्वतंत्र को बुलंदशहर से पकड़ा।

निष्पक्ष जांच और काउंटर-आरोप

प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि निशू आजाद और उनसे जुड़े लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहे हैं। फिलहाल संसद मार्ग थाना पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आसमान में दिखा अद्भुत नजारा; 500 ड्रोन ने उकेरीं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाएं

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक गनमास्टर जी9 का डेब्यू ट्रैक ‘Afsaana Banaaya Aapne’ हुआ रिलीज़ सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ‘भारत टैक्सी’ और ‘कृषक समृद्धि’ पोर्टल का शुभारंभ एशियाई खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास; वेटलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक रजत पदक SIR विवाद पर चुनाव आयोग की दो टूक; कहा – ‘सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसले’ पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी अरविंद एनकाउंटर में ढेर वृंदावन में फर्जी साधु पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, लाठी-डंडों से पीटा