Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली शराब घोटाला कांड: कोर्ट से मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

by Raju Chaurasia • April 20, 2024

दिल्ली शराब घोटाला कांड: कोर्ट से मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दिल्ली शराब घोटाला कांड में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें सिसोदिया को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सबकी निगाहें इस पर टिकी रहीं कि क्या मनीष सिसोदिया को मिलेगी राहत, क्या आज कोर्ट देगा जमानत? राउज एवेन्‍यू कोर्ट में आज की होने वाली सुनवाई को लेकर सियासत भी गरमाई रही। ऐसे में अब तय हो गया है कि कोर्ट क्या फैसला लेगा, यह अब बाद में तय होगा। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले पर 15 अप्रैल को सुनवाई की थी।

आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई पूरी हो गई है। सीबीआई की तरफ से दलील दी गई। सीबीआई के वकील ने कहा कि मनीष मुख्य आरोपी सबूतों से कर सकते है छेड़छाड़।सिसोदिया की जमानत याचिका का ईडी ने भी किया था विरोध, अब सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने 12 अप्रैल को सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी कर हफ्ते भर में अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।

सिसोदिया की ओर से चुनाव में प्रचार के लिए जमानत पाने के लिए याचिका लगाई गई है, जिसपर सोमवार को दोनों जांच एजेंसियों ने अपने-अपने तर्क रखे और जमानत याचिका का विरोध किया था। मामले में आज सीबीआई की दलीलें सुनी गईं। सीबीआई ने कहा कि हम बार बार कहते है कि ये किंगपिन है। इनकी याचिका में देरी का ग्राउंड है। हम बता चुके है कि देरी के क्या कारण है।

सिसोदिया के वकील ने कहा कि अब कोर्ट नियमित जमानत पर फैसला कोर्ट सुरक्षित कर चुकी है इसीलिए हम अब अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले रहे है।

मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर आज राऊज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मनीष सिसोदिया ने जमानत मांगी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है और दिल्ली में 25 मई को सभी सात सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर सिसोदिया ने कोर्ट में अपनी अर्जी डाली है। चुनाव प्रचार के बीच आज आम आदमी पार्टी को कोर्ट से बड़ी राहत की उम्मीद है।

दिल्‍ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष स‍िसोदिया तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। बता दें कि पिछले साल 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद से अबतक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इससे पहले मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी थी और अब कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को 11 बजे करेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.