Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, हादसे में 6 लोग झुलसे

by Arpita Singh • March 13, 2025
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, हादसे में 6 लोग झुलसे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार दोपहर रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग को दोपहर करीब 11:55 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नहीं बुझाई जा सकी थी।

बताया जा रहा है कि आग रेस्टोरेंट की रसोई में एलपीजी सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी थी। इस घटना के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने दुकानों के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जांच करने का निर्णय लिया है। यह कदम खान मार्केट में एक अन्य रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद लिया गया है, जहां भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

डीएफएस के अधिकारी ने कहा कि विभाग समय-समय पर दुकानदारों से फायर एनओसी प्राप्त करने का अनुरोध करता है। वहीं, खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने सरकार से डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके और व्यवसायों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.