Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली: द्वारका की इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए 7वीं मंजिल से कूदे 3 लोग

by Arpita Singh • June 10, 2025
द्वारका सेक्टर-13

दिल्ली: द्वारका की इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए 7वीं मंजिल से कूदे 3 लोग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 इलाके में आज सुबह एक रिहायशी इमारत की सातवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने के डर से तीन लोगों ने घबराकर ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे एमआरवी स्कूल के पास स्थित द्वारका सेक्टर-13 की एक बिल्डिंग से आग लगने की सूचना मिली थी।

फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है, हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.