Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार, केजरीवाल के खिलाफ साजिश…’, AAP की मंत्री आतिशी का दावा

by Gunja Singh • April 12, 2024
Advertisement
Ad

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश की जा रही है…

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाया है. आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा MHA को लिखी गई चिट्ठी पर आपत्ति जताई है.

उन्होंने ये भी कहा कि एक पुराने केस को उठाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है. यह अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश हो रही है.

अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में झूठे केस में फंसा कर BJP शासित केंद्र, और ED ने गिरफ्तार किया है. बीजेपी वाले दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते हैं,बीजेपी वाले दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते हैं, इसलिए चुनी हुई अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराना चाहते हैं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.