Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi News: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, 300 उड़ानों में 60 मिनट तक की देरी

by Tarun Bhardwaj • November 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इस समस्या के चलते लगभग 300 उड़ानों में देरी हो गई, और उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स औसतन 60 मिनट तक विलंबित हुईं। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों को सूचित किया कि विलंब एटीसी प्रणाली में आई समस्या के कारण हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह समस्या गुरुवार शाम से ही ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई है, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) को आवश्यक फ्लाइट प्लान डेटा प्रदान करता है। इस गड़बड़ी के कारण, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को अब उड़ानों के प्लान मैन्युअल रूप से तैयार करने पड़ रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है और एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या की पुष्टि की और बताया कि “एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। फ़िलहाल, नियंत्रक उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है। तकनीकी टीमें इस सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।”

दिल्ली हवाई अड्डे द्वारा जारी एक आधिकारिक एडवाइजरी में कहा गया है, “एटीसी सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण आईजीआई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। हमारी टीम डायल सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए काम कर रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइनों के साथ अपडेट रहें। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”

फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, लगभग 300 उड़ानें देरी से चल रही हैं, जिनमें से दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली उड़ानों में औसतन 60 मिनट तक की देरी हो रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: India News: ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में PM मोदी ने एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का किया शुभारंभ

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.