Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

न्यू ईयर 2025 को लेकर दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, बिना पास नहीं मिलेगी कनॉट प्लेस में एंट्री

by Tarun Bhardwaj • December 31, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। न्यू ईयर 2025 की शुरुआत होने में बस कुछ घंटों का ही वक्त बचा हुआ है, ऐसे में देश की राजधानी नई दिल्ली में कनॉट प्लेस में प्रवेश को लेकर नए नियम साझा किये है। दिल्ली के भी कई इलाकों में मंगलवार रात न्यू ईयर 2025 का जश्न मनाया जाएगा। दिल्ली के कनॉट प्लेस में सबसे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने 31 दिसंबर रात 8 बजे से लेकर न्यू ईयर की पार्टियां खत्म होने तक के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों की तादाद को देखते हुए पुलिस की तरफ से कई इंतजाम किए गए हैं।

कनॉट प्लेस जाने वाले रास्तों को रात 8 बजे से देर रात तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम भी लगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास होटल, रेस्तरां या बार आदि की बुकिंग होगी। इसके अलावा कनॉट प्लेस में लोगों या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैदल पेट्रोलिंग पार्टियों की कड़ी निगरानी रहेगी। होटल और रेस्टोरेंट का वैलिड पास या टिकट होने पर ही कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।

कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाली बसें शाम 7 बजे से डायवर्ट की जाएंगी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद यात्री बाहर नहीं निकल सकेंगे। कनॉट प्लेस के अलावा खान मार्केट, इंडिया गेट, सी हेक्सागन, कर्तव्य पथ, पांच सितारा होटल जैसे ललित, इंपीरियल, पार्क, रोयल प्लाजा, शंग्री-ला, ली-मेरिडियन, ताज महल, अशोका, सम्राट, आईटीसी मौर्या पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, मुंजे चौक, मुंजे चौक के पास चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोले मार्केट, GPO, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, विंडसर प्लेस से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.