Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली स्पेशल सेल ने वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया, पैर में मारी गोली

by Tarun Bhardwaj • November 13, 2024
वांटेड शूटर मोगली

दिल्ली स्पेशल सेल ने वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया, पैर में मारी गोली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के नागलोई और अलीपुर में फायरिंग के मामले में आरोपी है। मुठभेड़ के दौरान मोगली के पैर में गोली लगी है।

दिल्ली पुलिस एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। स्पेशल सेल ने अब वांटेड शूटर मोगली को गिरफ्तार किया है। मोगली ने ही दिल्ली के नागलोई और अलीपुर मे फायरिंग की थी। मोगली और इसके साथियों ने 4 नवंबर को इन दोनों जगहों पर बिजनेसमैन के ठिकाने पर फायरिंग की थी। जानकारी के मुताबिक, भागने के वक्त मोगली ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में हुई फायरिंग में मोगली के पैर में गोली लगी है।

दिल्ली के दो इलाकों में हुई फायरिंग की जांच स्पेशल सेल को दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर एक शूटर की पहचान रामनिवास उर्फ ​​मोगली हुई थी। इसके बाद 13 नवंबर को स्पेशल सेल को विशेष सूचना मिली कि संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में शामिल मोगली सुबह के समय पीएस शाहबाद डेयरी, जिला बाहरी उत्तर, दिल्ली के क्षेत्र में ग्राम खेड़ा नहर के पास आएगा। इसके बाद छापेमारी की गई और खेड़ा नहर के पास सड़क पर कर्मचारियों को तैनात किया गया।

मुखबिर द्वारा पहचाने जाने पर आरोपी मोगली को मोटरसाइकिल पर आते देखा गया। पुलिस ने सड़क जाम कर के उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक से फिसलकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी जिससे आरोपी घायल हो गया। इसके बाद मोगली पर पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने जानकारी दी है कि वांटेड शूटर मोगली सिंगनल ऐप के जरिये वरअ यानी अमेरिका में बैठे मोंटी से लगातार बात कर रहा था। मोंटी गोगी गैंग से है और गैंग को वरअ से ऑपरेटर कर रहा है। पुलिस को शूटर मोगली के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस को आरोपी के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर पिस्टल, पूर्व में हुई गोलीबारी की घटनाओं में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और एक चोरी की बाइक मिली है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.