Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली: ट्रिप्पल मर्डर केस, मां-बाप सहित बेटी की हत्या

by Tarun Bhardwaj • December 4, 2024
ट्रिप्पल मर्डर केस

दिल्ली: ट्रिप्पल मर्डर केस, मां-बाप सहित बेटी की हत्या

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली तीन लोगों की हत्या (ट्रिप्पल मर्डर केस) से दहल उठी। साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में पति-पत्नी और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके के देवली में परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पति राजेश (55), पत्नी कोमल (47), बेटी कविता (23) के रूप में हुई है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि राजेश का बेटा सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, जब वह घर आया तो मां-बाप और बहन के शव पड़े थे। तीनों की हत्या हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आज इनकी शादी की सालगिरह थी। राजेश आर्मी से रिटायर थे।

सूचना मिलते ही बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस मामले में बेटे से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.