Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट

by Arpita Singh • June 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में लगातार चल रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है। ‘फील्स लाइक’ तापमान 50 डिग्री से भी अधिक दर्ज किया गया है। गुरुवार, 13 जून को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां हीट इंडेक्स 54.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है और कुछ इलाकों में आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इसके अलावा, इन मौसमी बदलावों से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद जताई गई है।

हालांकि यह राहत पूरी तरह मानसून की प्रगति पर निर्भर करेगी। इस बार मानसून दक्षिण भारत में लगभग समय पर पहुंच गया है, लेकिन उत्तर भारत में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी है। अगर आने वाले दिनों में बारिश का क्रम जारी रहा, तो दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.