Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डिप्टी कलेक्टर ने व्यापारियों से जुर्माना वसूला, खुले मिले प्रतिष्ठान, हुए धड़ाधड़ चालान

by यूनिक समय • May 16, 2021

डिप्टी कलेक्टर ने व्यापारियों से जुर्माना वसूला, खुले मिले प्रतिष्ठान, हुए धड़ाधड़ चालान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

विक्रम सैनी
यूनिक समय, मथुरा। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने लॉक डाउन नियमों का पालन कराने के लिए होली गेट, डैंपियर नगर, सौंख अड्डा, पंजाबी पेच, महोली रोड, मंडी समिति मथुरा, मंडी चौराहा, सौंख रोड आदि इलाकों का पैदल भ्रमण किया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूरज पाल शर्मा के साथ पेट्रोल पंप के सामने पंजाबी पेच स्थित फेंटेसी मॉल खुला हुआ मिला। 5000 जुर्माना वसूल कर मॉल को तत्काल बंद करा दिया गया। आर्य समाज रोड पर संगीत बैंड, गिर्राज साड़ी हाउस व गिर्राज ज्वेलर्स प्रतिबंधित प्रतिष्ठान खुले हुए मिले। चालान कटवाकर प्रतिष्ठान तत्काल बंद करा दिए गए। डैंपियर नगर के प्रतिबंधित प्रतिष्ठान सैनी जनरल स्टोर व जैन ऑटो पाट्र्स से भी जुर्माना वसूल कर प्रतिष्ठान बंद कराए गये। महोली रोड पर अधिकांश प्रतिबंधित दुकानें खुली हुई थी।

डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय के पैदल भ्रमण करते ही दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। महोली रोड के प्रतिबंधित प्रतिष्ठान पूजा कलेक्शन, अजय हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल्स तथा रुकमणी साड़ी सेंटर के चालान कटवाए गए तथा प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए।

मंडी समिति में 12 बजे भी कुछ सब्जी आढती दुकान खोल कर बैठे थे,जिनका 11 बजे बंद होने का समय होने के कारण तत्काल बंद करा दिया गया। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने व्यापारियों से अपील की है कि वह लाक डाउन नियमों के अनुपालन में प्रतिबंधित प्रतिष्ठान कदापि न खोलें।
आज बिना मास्क पहले मिले 49 व्यक्तियों के चालान कटवाए गए। बिना कागजात व हेलमेट के सड़क पर फर्राटा भरते 214 वाहनों के चालान कराए गए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.