Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें

by Raju Chaurasia • October 18, 2024
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मार्च में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बरगाड़ी में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में तीन मामलों में चल रही जांच पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जांच पर लगी रोक हटा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.