Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी में बाढ़ से तबाही… वाराणसी समेत 24 जिलों के 600 से ज्यादा गांव चपेट में…पीएम से लेकर सीएम तब ऐक्टिव

by • August 12, 2021

यूपी में बाढ़ से तबाही… वाराणसी समेत 24 जिलों के 600 से ज्यादा गांव चपेट में…पीएम से लेकर सीएम तब ऐक्टिव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वाराणसी
उत्तर प्रदेश में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण कई नदियां उफान पर हैं और राज्य में 24 जिलों के 600 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गंगा समेत दूसरी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वाराणसी, मिर्जापुर समेत यूपी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है तो कई जगहों पर बाढ़ आ चुकी है। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से प्रभावित जालौन और हमीरपुर के सैलाबग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए। वहीं पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों का हाल जाना।

हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा
वाराणसी में गंगा 1 सेंटीमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ाव अब भी जारी है। ऐसे में किसी संभावित हादसे को रोकने के लिए अब पुलिस, एनडीआरएफ के साथ आईटीबीपी के जवानों की भी तैनाती की गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 72.12 मीटर तक पहुंच गया है और अभी भी इसमें 1 सेंटीमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.