Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ठाकुरजी की शरण में नया साल मनाने पहुंचे श्रद्धालु, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना तथा दाऊजी में भीड़ का दबाव

by यूनिक समय • December 31, 2020

ठाकुरजी की शरण में नया साल मनाने पहुंचे श्रद्धालु, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना तथा दाऊजी में भीड़ का दबाव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा/ वृंदावन/ गोवर्धन / बरसाना। नए साल के पहले दिन की शुरुआत ठाकुर जी की शरण के साथ चाह रखने वाले भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन, गोवर्धन, बरसान समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंच गए हैं। वर्ष 2020 को विदा करने और वर्ष 2021 का स्वागत करने के लिए ठाकुरजी के दरबार में भजनों की बहार बहेगी। लोग भक्ति भाव की गंगा में डुबकी लगाएंंगे।

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज, प्रेम मंदिर, शांति सेवा धाम, वैष्णोदेवी मंदिर, इस्कॉन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में वर्ष के आखिरी दिन श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम दिखाई दिया। मंदिरों की नगरी के होटल, गेस्ट हाउस एवं आश्रमों के कमरे हाउस फुल हो गए। कई जगहों में भजन संध्या समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरु हो गयी है। गोवर्धन प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। बड़ी संख्या में लोग गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगा रहे हैं। तलहटी मेंं गिरिराज महाराज की जय-जयकार की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस को सतर्कता बरतनी पड़ रही है। बरसाना प्रतिनिधि के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाडली जी की शरण में पहुंच गए हैं। वह नए साल पहला दिन मनाएंगे। नव वर्ष को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी की शुरु कर दी है।कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.