Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हथिनी कुंड से लाए शुद्ध यमुना जल का कुंभ मेला क्षेत्र में वितरण

by यूनिक समय • February 25, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास महाराज द्वारा हथिनी कुंड से लाए यमुना जल को ब्रज के सभी मंदिरों समेत कुंभ मेला क्षेत्र में वितरित करना शुरु कर दिया। गौरतलब है कि संत जयकृष्ण दास महाराज ने शुद्ध यमुना जल सेवा करने का संकल्प लिया था, उसी संकल्प को पूरा कर दिया।

अखिल भारतीय चार संप्रदाय खालसा कुंभ मेला क्षेत्र में शुद्ध यमुना जल का वितरण शुरु कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जय कृष्ण दास का मानना था कि सरकार ने कुंभ मेला के दौरान हथिनी कुंड से यमुना में जल छुड़वाने का वायदा किया था, किंतु वह पूरा नहीं कर सकी। इसलिए वह हथिनी कुंड जाकर यमुना से शुद्ध जल लेकर आए हैं।

इस मौके पर यमुना रक्षक दल के संरक्षक तात्या बाबा, कौशल किशोर महाराज फूलडोल दास महाराज के साथ जिला प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह, जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, रमेश सिसोदिया, डा. अशोक अग्रवाल, हरिदास प्रजापति, मूलचंद मोहनलाल, दर्शन सिंह एवं नेत्रपाल सिंह मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.