Tue, Aug 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए गोवर्धन में तिरंगा वितरण; ग्राम पंचायतों को सौंपे ध्वज, 13 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

by Tarun Bhardwaj • August 11, 2026
Tiranga distribution in Govardhan for the 'Har Ghar Tiranga' campaign

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए गोवर्धन में तिरंगा वितरण; ग्राम पंचायतों को सौंपे ध्वज, 13 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को गोवर्धन विकासखंड कार्यालय पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) गिरीश पंत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए राष्ट्रीय ध्वज ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को सौंपे गए।

13 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी प्रचार-प्रसार कर हर ग्रामीण परिवार को इस राष्ट्रभक्ति के उत्सव से जोड़ना है।

राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक: बीडीओ गिरीश पंत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी गिरीश पंत ने कहा कि हमारा तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को प्रेरित करें, ताकि गोवर्धन ब्लॉक में कोई भी घर तिरंगा फहराने से वंचित न रहे।

स्वयं सहायता समूहों को मिला रोजगार

अभियान की खास बात यह रही कि वितरण के लिए तैयार किए गए सभी राष्ट्रीय ध्वज स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर सहभागिता और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिला है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि वितरण के साथ-साथ ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी ध्वज संहिता और इसके रख-रखाव के नियमों की जानकारी भी अवश्य दी जाए।

कार्यक्रम में ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

ध्वज वितरण कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत राजबहादुर यादव, एडीओ आईएसबी अशोक कुमार, तपेश कुमार, आशीष संचान, गीता देवी, राजेश कुमार, रामकुमार, संजय कुमार, मदनमोहन सहित विकासखंड कार्यालय के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: “अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा”; चीन को भारतीय विदेश मंत्रालय की दोटूक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चीन को भारतीय विदेश मंत्रालय की दोटूक दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक पानीगांव पुल से यमुना में कूदी विवाहिता; SDRF जवानों ने बचाई जान अभिनेत्री कोमल रानी संग स्पॉट हुए गोविंदा, तो भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में पीएम मोदी संग तिरंगा लेकर पहुंचे सांसद कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर आयुक्त ओजस्वी राज