Thu, Jul 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रियाकांत जू मंदिर में जरुरतमंद परिवारों के बच्चों संग मनाई दीवाली

by Raju Chaurasia • November 5, 2021

प्रियाकांत जू मंदिर में जरुरतमंद परिवारों के बच्चों संग मनाई दीवाली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
वृन्दावन । विश्व शांति सेवा चैरीटेबिल ट्रस्ट के बैनर तले ठाकुर श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर परिसर में स्ट्रीट स्कूल एवं छटीकरा मार्ग पर रहने वाले जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के बच्चों संग दीपावली महोत्सव मनाया गया । भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने सड़क किनारे झोंपड़ियों में रह रहे एवं स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को भोजन परोसकर वस़्त्र एवं मिष्ठान प्रदान किये । बच्चों ने मंदिर में दीप जलाये और पटाखे फोड़कर दीपावली मनायी ।
इससे पूर्व भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज ने बच्चों को भोजन परोसा एवं उनके साथ मंदिर में दीप जलाये । कहा कि समाज के अंतिम जन की खुशी में ही परमात्मा के दर्शन होते हैं । निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों तक खुशियों का प्रकाश पहुंचाना ही सनातन त्यौहारों की सार्थकता है ।स्ट्रीट स्कूल संचालक सतीश शर्मा ने संस्था का आभार व्यक्त किया । संस्था सचिव विजय शर्मा, विष्णु शर्मा, सुमित एवं धर्मेंद्र यदुवंशी आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.